Bhiwani/Alive News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर बीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा पेपर लीक या हस्तक्षेप के चलते कुछ परीक्षा केंद्रों पर रद्द कर दी गई थी।
परीक्षा 29 व 31 मार्च को जिला मुख्यालय पर करवाई जाएगी डॉक्टर बीपी यादव ने बताया की दसवीं परीक्षा में रद्द हुए विषयों की परीक्षा 29 मार्च को हिंदी ड्राइंग, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत उर्दू, संगीत, अंग्रेजी व गणित तथा 31 मार्च को साइंस विषय की परीक्षा करवाई जाएगी।
12वीं की परीक्षा के विषय विज्ञान लोक प्रशासन भौतिक विज्ञान अर्थशास्त्र राजनीतिक विज्ञान अंग्रेजी संस्कृत गणित व भूगोल की पुन परीक्षा 31 मार्च को होगी। दसवीं की परीक्षा में करीब 45 हज़ार अट्ठारह 12वीं की परीक्षा में लगभग 2,612 परीक्षार्थी भाग लेंगे परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक रहेगा।
परीक्षार्थी को परीक्षा में 30 मिनट 12 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। निठारी तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन परीक्षार्थी की कुछ विषयों की परीक्षा रद्द हुई हैं ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए।
अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना सुनिश्चित करें विद्यालय मुखिया को पत्र के द्वारा एवं परीक्षार्थियों को फोन से सूचित कर दिया गया है।

