March 16, 2026

दोहरे काम तले दबे गुरुजी, बच्चों को पढ़ाये या करें दूसरे काम

Chandigarh/Alive News: प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं कराने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उनसे कई तरह के काम लिए जा रहे हैं। वर्तमान में परीक्षाओं के साथ ही रिजल्ट तैयार करने और नए शिक्षा सत्र में बच्चों के दाखिले की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। लेकिन अब उन्हें परिवार पहचान पत्र के कार्य था।

स्टेटस टर्निंग आधार टर्निंग एवं डेट ऑफ बर्थ ट्रेनिंग का कार्य विवरण सौप दिया गया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि सभी जिलों में परिवार पहचान पत्र का कार्य कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षण कार्य से दूर करने की कोशिश की जा रही है।