March 15, 2026

फरीदाबाद: 17 कोरोना संक्रमितों की पहचान, 41 हुई मरीजों की संख्या

Faridabad/Alive News: शुक्रवार को जिले में एक साथ 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। 40 मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। एक संक्रमित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है।

मार्च को शुरुआत के साथ साथ कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को मिले मामलों ने इस वर्ष का रिकॉर्ड तोड दिया है। एक साथ दो दर्जन से ज्यादा मामले मिलने पर स्वास्थ्य विभाग से सावधानी बरतने की अपील की है।

40 मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया
उप सिविल सर्जन डॉ. राम भगत ने बताया कि शुक्रवार को एकाएक 17 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 40 मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है, जबकि 52 वर्षीय व्यक्ति प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट है। दो दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सभी मरीजों विभाग की नजर है, जांच बढ़ाने के आदेश दिया गए हैं।