September 20, 2026

निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर में 85 लोगों ने कराई जांच

Faridabad/Alive News: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स की ओर से रविवार को सेक्टर-17 स्थित न्यूरोमोशन में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 85 लोगों की जांच कर उन्हें उपचार और जीवनशैली से जुड़े जरूरी सुझाव दिए। शिविर में हड्डी-जोड़ संबंधी जांच के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और बीएमआई की भी निःशुल्क जांच की गई। ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लगातार होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक बैठने, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ते वजन के कारण कम उम्र में भी जोड़ों में दर्द बढ़ रहा है।