July 8, 2026

वाहन चोरी के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच बॉर्डर और क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी की टीमों ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अजय (22) और बबलू (19), दोनों निवासी गांव दादर शेखपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उनसे दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी की टीम ने तालिम (31) निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी बरामद की।

जांच में पता चला कि अजय पर पहले से 6, बबलू पर 2 और तालिम पर 11 चोरी के मामले दर्ज हैं।