September 27, 2026

150 लोगों ने निशुल्क जांच शिविर का उठाया लाभ

Faridabad/Alive News: आज रविवार को भोजपुरी अवधी समाज की ओर से डबुआ कॉलोनी स्थित धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में शुगर, बीपी, ईसीजी और सामान्य रोग से संबंधित जांच और परामर्श प्रदान किए गए। 
इस अवसर पर एसएसबी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अमित ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव और उपचार संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ दवा भी दी। शिविर के सफल आयोजन में भोजपुरी अवधी समाज के संरक्षक रमाकांत तिवारी, अध्यक्ष रघुबर दयाल, प्रचार मंत्री प्रदीप गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, बद्री प्रसाद, चन्द्रशेखर, रामसेवक, रामप्रीत, मदन लाल सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।