July 17, 2026

वन महोत्सव सप्ताह में बच्चों ने लगाए पौधे, निकाली जागरूकता रैली

Noida/Alive News: मॉडर्न स्कूल में 8 से 15 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, पौधारोपण और रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कई छात्र अपने घरों से पौधे लाए और स्कूल परिसर में लगाए, जबकि अन्य ने गमलों को सजाया। 15 जुलाई को स्कूल से ग्रीन बेल्ट तक रैली निकाली गई, जहां छात्रों ने पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। प्रिंसिपल डॉ. नीरज अवस्थी ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी नियमित देखभाल करना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।