Faridabad/Alive News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4,02,550 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि सेक्टर-8 वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 11 नवंबर 2025 को शिकायतकर्ता के टेलीग्राम पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिये एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गया। जहां उसने अलग-अलग टास्क में कुल 4,02,550 रुपये निवेश किये। परंतु उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद फैजी (37) व अकील शेख(33) निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार आरोपी मोहम्मद फैजी खाताधारक है, जिसका खाता अकील शेख ने खुलवाकर आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। खाता में ठगी के 49,200 रुपये आये थे। अकील शेख का चक महमूद चुंगी के पास बरेली उत्तर प्रदेश में सीएससी सेंटर है और उसके पास सेंटर पर ही मोहम्मद फैजी नौकरी करता था।

