Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जनगणना कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसे कानून के तहत अनिवार्य रूप से पूरा करना आवश्यक है।
नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर एवं मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर -सह-नोडल ऑफिसर सेंसस गौरव अंतिल के मार्गदर्शन में सभी जॉन के जॉइंट कमिश्नर कम एडिशनल सिटी सेंसस ऑफिसर द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सम्बंधित थानों में पत्र लिखकर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
पत्र में बताया गया ओल्ड जॉन में 1 कर्मचारी, एनआईटी से 9 कर्मचारी,बल्लभगढ़ और चंदावली जॉन 12 है जो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं और उनके खिलाफ कार्यवाही जारी है जिसमें से 9 एन्यूमैरेटर पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। चार्ज ऑफिसर विकास कन्हैया ने जानकारी दी है कि इस संबंध में पूर्व में भेजे गए पत्र के बाद 8 शिक्षकों ने अपनी जनगणना ड्यूटी पुनः जॉइन कर ली है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने का अनुरोध किया गया है। वहीं जो कर्मचारी अभी भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।

