June 6, 2026

दुबई भागने की फिराक में था उद्घोषित अपराधी, IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की थाना धौज टीम ने एक उद्घोषित अपराधी (PO) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ महिला थाना NIT में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में वह लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते अक्टूबर 2024 में अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना धौज पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

15 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दुबई भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे IGI एयरपोर्ट, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जकरिया निवासी गांव मादलपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।