March 7, 2026

लडाई झगडे के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह 26 जुलाई की शाम को जब वह दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था तो कुछ लडको ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की। जिस मामले में कार्रवाई करते हुए की पुलिस चौकी संजय कॉलोनी टीम ने दीपक, देवेन्द्र व प्रियांसु निवासी जीवन नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

वही एक अन्य शिकायत में राजेंद्र निवासी जीवन नगर ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को उसी के साथ काम करने वाला एक लडका उसको बैठाकर अपने साथ गोदाम पर ले गया जहां वह काम करते थे। वहां पहुचते ही कुछ लडको ने उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने उमेश कुमार व दिवाकर नंगला एन्क्लेव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।