June 6, 2026

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद (22) निवासी गांव जसाना, फरीदाबाद के रूप में हुई है। वह पेशे से ऑटो चालक है।

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने वजीरपुर रोड, खेड़ीपुल क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को देसी कट्टा सहित पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि वह यह कट्टा नोएडा (उत्तर प्रदेश) से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।