Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 230 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तार महिला गोच्छी जीवन नगर की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने गोच्छी इलाके में छापेमारी कर महिला को गांजा सहित पकड़ लिया।
महिला के खिलाफ थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि उसने यह गांजा किसी व्यक्ति से 1500 रुपये में खरीदा था।
पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

