June 6, 2026

देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना आदर्श नगर में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।

पुलिस को 26 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने गुड़गांव कैनाल, चावला कॉलोनी इलाके में कार्रवाई की और आरोपी पवन कुमार (21) निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जोमैटो में काम करता है और यह देसी कट्टा व कारतूस बिहार के भागलपुर से 8 हजार रुपये में लेकर आया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।