July 16, 2026

फरीदाबाद में अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज के रूप में हुई है, जो SGM नगर, फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-48 इलाके में छापेमारी की। इस दौरान धीरज को अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।