Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस चोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मीठापुर, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मोती कॉलोनी निवासी महेश ने शिकायत दी थी कि 20 जनवरी को वह परिवार के साथ गुड़गांव गया हुआ था। अगले दिन पड़ोसी ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए।
इस मामले में थाना पल्ला में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि कृष्ण कुमार टीटू कॉलोनी में ज्वैलर्स की दुकान चलाता है और उसने पहले गिरफ्तार आरोपी कुलदीप और बिजेन्द्र से चोरी का सामान खरीदा था।
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 70 हजार रुपये की बरामदगी कर ली है। इससे पहले कुलदीप और बिजेन्द्र को 25 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है।
फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

