March 7, 2026

यथार्थ हॉस्पिटल ने किया राखी के त्यौहार का आयोजन

Faridabad/Alive News: यथार्थ हॉस्पिटल फरीदाबाद ने आज राखी के त्यौहार का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं को मुफ्त में मेंहदी लगाई गई और हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आई वी एफ विशेषज्ञों ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया ।

हॉस्पिटल के वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मुफ्त ओ पी डी एवं उपहार भी दिये गये। जरनल मैनेजर सेल्स दीपक खत्री ने बताया कि आज के दिन एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स रे और लैब टेस्ट पर 30% एवं फार्मेसी पर 10% की छूट भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सीओओ डॉ अनुराग शर्मा, डॉ पूर्णिमा राव, डॉ चंचल गुप्ता, डॉ शिल्पा सूद,सिद्धार्थ शर्मा, दीपक खत्री आदि शामिल रहे और आए हुए सभी अतिथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया