June 28, 2026

अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, रंजिश बनी वजह

Faridabad/Alive News: सेक्टर-31 पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र चौरसिया, निवासी बिलोरा (जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश) ने शिकायत दी कि 4/5 अगस्त की रात वह अपने दोस्त नीरज और अन्य के साथ स्विगी इंस्टा मार्ट, प्लॉट नंबर 37, जी. डी. एल. एफ. पर ऑर्डर लेने के लिए बैठे थे। तभी एक कार आकर रुकी, जिसमें से चार युवक उतरे और मारपीट शुरू कर दी।

कुछ देर बाद दो युवक स्कूटी पर आए और आते ही नीरज पर किसी नुकीली चीज़ से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने नीरज का अपहरण कर लिया।

जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी प्रियांशु और नीरज दोनों स्विगी इंस्टा मार्ट  में साथ काम करते हैं। किसी बात पर हुए विवाद के कारण प्रियांशु ने रंजिश में अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और नीरज को गाड़ी में उठाकर ले गए। रास्ते में मारपीट करने के बाद उसे फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने प्रियांशु, मोहित और पूनित, तीनों निवासी ताजपुर पहाड़ी, बदरपुर (दिल्ली) को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।