May 19, 2024

77वे स्वतंत्रता दिवस पर यादव कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण

Faridabad/Alive News : यादव कल्याण समिति के प्रधान हुक्मचंद लाम्बा व समाज के सभी गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रधांजलि दी। अपने सम्बोधन में समिति के प्रधान हुक्मचंद लाम्बा व समिति के सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देश वासियों को शुभकामनाएँ दी।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला हुए कहा कि समाज के युवाओं को महान सवतंत्रता सेनानियो महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय और डॉ भीम राव अम्बेडकर जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर देश की अखंडता और एकता का संकल्प लेने का आवहन भी किया गया। नए युवा वर्गों को अपने देश की तरक्की में अपना योगदान देने को कहा गया। प्रधान हुक्म चंद लाम्बा ने अपने किये गए इस वर्ष के कार्यों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और सभी को अवगत कराया।

समाहरोह में ब्रह्म यादव, अमित यादव, भूपेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद कमल यादव, ओ.पी यादव, प्रताप सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, धरंपाल यादव, विक्रम यादव, रघुबीर यादव, सुंदर यादव, बीर सिंह यादव, विवेक यादव, बाबूराम यादव, अशोक यादव, पोपेंदर यादव, मीडिया सलाहकार हरपाल सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।