May 19, 2024

देश का तिरंगा हमारी आन बान और शान है – रेनू भाटिया

Faridabad/Alive News : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने स्कूली और कालेज की छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन कियाl तिरंगा यात्रा में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा कई कॉलेजों की लड़कियों और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला आयोग की चेयरपर्सन ने तिरंगे के रंग की पगड़ी पहन कर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। एनआईटी चार-पांच के चौक से बीके चौक से होते हुए एनआईटी-एक की मेन मार्केट से निकल रही इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोश के साथ स्वागत किया। स्कूली छात्राओं के साथ साथ महिला पुलिस कर्मियों ने भी हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के गीतों पर नाचते-गाते हुए यात्रा का पूरा किया।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है और इसके साथ ही यह महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन भी है। विदेशों में बसे भारतीय भी वहां तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं जो कि हमारे लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। तिरंगे को लेकर सभी में एक अलग जुनून और जोश दिखाई दिया। देश का तिरंगा हमारी आन बान और शान है और इसे हाथ में पकड़ कर देशभक्ति की भावना पैदा होती है।

उन्होंने बताया कि आज की इस तिरंगा यात्रा में 400 से अधिक स्कूली छात्राओं और कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया है। आज की स्कूली छात्राएं कल की देश की वो महिलाएं होंगी जो कि पूरी दुनिया को फ़तेह करेंगी। आज इस तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली छात्राओं में कोई छात्रा वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, आईएएस, आईपीएस जैसे पदों को प्राप्त कर भारत का नाम रोशन करेंगी। हमारा देश एक मजबूत देश है और हम भारत देश की मजबूत बेटियां है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ के नारे को हम सबने पूर्ण रूप से साकार किया है और अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ अब बेटियों को आगे बढ़ाओ के नारे को साकार करना है।

एस अवसर पर एसएचओ माया, एसएचओ रामवीर, पूजा, अनुपमा, अर्चना, अंकुर, नवीन, अशोक, सतेंदर सहित कई स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही।