Faridabad/Alive News: छठे नवरात्र के अवसर पर फरीदाबाद स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर लखानी अरमान ग्रुप के अध्यक्ष एवं उद्योगपति केसी लखानी ने भी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने उनका स्वागत किया और माता रानी की चुनरी व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी अजय नाथ, राजेश भाटिया राजू और राहुल ने भी माता रानी के दर्शन किए।
24 घंटे खुले रहते हैं मंदिर के कपाट
जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां कात्यायनी की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना के बाद लंगर प्रसाद भी वितरित किया जाता है। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के साथ माता रानी का आशीर्वाद लिया।

