April 25, 2024

नागरिक अस्पताल में मनाया गया विश्व हृदय दिवस

Palwal/Alive News: नागरिक अस्पताल में बुधवार को सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डा. लोकवीर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. अजय माम, डा. सुरेश और उप सिविल सर्जन डा. राजीव बातिश व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने मरीजों व उनके परिजनों को हृदय के महत्वता, कार्य व हृदय को स्वास्थ्य रहने की कुछ विधियों के बारे में बताया जैसे कि व्यायाम, योग व स्वास्थ्य खान-पान के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने व्यस्त दिनचर्या के चलते कम से कम 45 मिनट के व्यायाम की महत्व के बारे में बताया। सभी स्टॉफ व मरीजों को एनसीडी क्लिनिक में आकर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हाइट, वेट व बीएमआई जांच कराने का सुझाव दिया।

उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 2000 को विश्व हृदय दिवस का पहला उत्सव मनाया गया था। हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का सबसे आम कारण है। इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षित करने के लिए कार्रवाई करना है कि तंबाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक निष्क्रयता जैसे जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करके हृदय रोग और स्ट्रोक से कम से कम 80 प्रतिशत अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। मीठी चीजें न खाएं, मीठा पेय, पिज्जा, सफेद ब्रेड, अधिकांश फलों के रस, मीठा नाश्ता अनाज, पेस्टी, कुकी और केक खाने से बचे, आलू की चीजों का सेवन न करें।