Faridabad/Alive News: ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कैटेगरी में भाग लेकर गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। जो कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। स्टूडेंट को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर
सुरेश चंदर ने कहा कि स्टूडेंट ने जिन तीन कैटेगरीमें भाग लिया, उन सभी में गोल्ड मेडलजीतकर पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है। स्टूडेंट ने साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विजेता स्टूडेंट के साथ-साथ उनके टीचर्स और पेरेंट्स को भी हार्दिक बधाई दी।
स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि स्कूल स्टूडेंट के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है और उन्हें स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

