May 21, 2024

महिलाएं, व्यापारी शाम को घरों में कैद रहने को मजबूर : डा सुशील गुप्ता

Chandigarh/Alive News : राज्य सभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ रहा है तथा अपराधों की बाढ सी आ रही हैं। जिसके चलते सूबे में ऐसा भयानक मंजर बन गया है कि आम आदमी एक अनजाने भय से ग्रस्त है और उसका जीना बेहाल हो रहा है।

अपराधों में हर दिन वृद्धि हो रही है। दिन दहाड़े सरेआम गोली बारी, हत्या, बलात्कार, मासूमों का अपहरण, सरेआम फिरौती की मांग,चोरी डकैती,स्नेचिंग की बढ़ रही घटनाएं जहां रोजाना सामने आ रही हैं।

डा गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिन दिन अखबारो में अपराध की खबर ना आती हो। यहीं नहीं साइबर क्राइम से बैंक खातों से लूट,बाइक एवं वाहनों की चोरियों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है तो मादक पदाथों एवं अवैध शराब का गोरख धंधा, अवैध खनन तथा अवैध हथियार लेकर चलने के मामलों ने तो लोगों को भय के साये में रहने को मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से अपराधों की गति है, उससे वह अपराध के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। सोनीपत सूबे की पिछले दो सप्ताह में दर्ज हुए अपराध मामलों पर नजर दौड़ाई जाए तो अंदाजा लग जाएगा कि हरियाणा में हालात कितने भयावह है। ग्रुरूग्राम तो आईटी अपराध में नंबर वन बन चुका है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिले, जींद, रोहतक, फरीदाबाद,पलवन, अंबाला, बहादुरगढ, झज्जर, में बलात्कार, बन्दूक की नोकपर छींनाझपटी एक आम-बात है।

डॉ सुशील गुप्ता ने कहा गैंगरेप, छींना झपटी, चोरी, लूटपाट,मर्डर व्यपारियों से लूट, इन घटनाओं ने साबित कर दिया है कि हरियाणा में जंगल राज है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा प्रदेश मंे अफसरशाही हावी है, कानून से खिलवाड हो रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को प्रदेश में गुंडा व जंगलराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि महिलाएं और प्रदेश की जनता अपन व चैन से जी सकें।