May 18, 2024

जल प्रहरी बन जल संरक्षण कर रही महिलाएं

Palwal/Alive News : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अभियान पर जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत महिलाओं की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने में महिलाओं को ही भागीदारी अदा करनी होगी। एक महिला एक परिवार का प्रतिरूप होती है। महिला ही अपने बच्चों को संस्कार देती है और अगर हम एक महिला को जल बचाने के प्रति शिक्षित करते हैं तो हम एक परिवार को शिक्षित कर रहे हैं।

वासों से ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर मंजू रानी द्वारा खंड हसनपुर के कांवरका गांव में जल शक्ति अभियान के तहत बरसात के पानी का संरक्षण करने और जल बचाने के लिए महिलाओं को जागरूक कर रही हैं गांव में संचालित ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में भी 50% महिलाओं की भागीदारी है। यह भागीदारी इसीलिए सुनिश्चित की गई है क्योंकि जल का प्रयोग सबसे अधिक महिलाएं ही करती हैं। जल संरक्षण की इस मुहिम में महिलाओं को आगे आना होगा मीटिंग के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों ग्रामीण महिलाओं को जल जीवन मिशन के तहत चल रही संपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जीवन जल पर निर्भर है अर्थात जल हमारी जिंदगी है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते इसलिए हमें इस जीवन रूपी जल का सरक्षण करना होगा। फील्ड टेस्ट किट द्वारा पानी की गुणवत्ता जांच करना भी बताया साथ ही विभाग द्वारा जारी जल जीवन मिशन पर ऑडियो वीडियो मैसेज द्वारा भी जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीरज, सुमन, आशा, सर्वेश ,मुक्ति ,सविता ,रोशनी ,उषा, वीरवती आदि उपस्थित रही।