June 6, 2026

ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी करने वाला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा NIT की टीम ने की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नफीस निवासी सिलाखरी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शहाबुदीन निवासी धौज (फिलहाल गुरुग्राम) ने शिकायत दी थी कि 21/22 मार्च की रात को उसके ट्यूबवेल से करीब 1000 फीट बिजली की तार चोरी हो गई थी। इस पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव सिलाखरी से मांगर जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्यूबवेल से तार काटकर चोरी की और बाद में उसे बेच दिया।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की तार बेचकर मिले 19,500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।