September 16, 2026

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम भूपेन्द्र उर्फ भोलू है। आरोपी बल्लबगढ के गांव बदरौला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-31 के चोरी के मामले में तिगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पहले चोरी की 5 वारदातों को अंजाम दे चुका है।