May 14, 2024

सड़क सुरक्षा जागरूगता के लिए स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Faridabad/Alive News: शिरडी साई बाबा स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच पोस्टर पेंटिंग, रंगोली, कविता व स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, समूह गान और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को यातायात पुलिस और विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।

जागरूकता प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से करते हुए विद्यालय की प्राचार्या बीनू शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी जरूरी है, हम जानकार हैं तो खुद की सुरक्षा कर सकते हैं। यह जानकारी दूसरों तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसके बाद विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताऐं समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि ट्रेफिक ए.सी.पी. पृथ्वी सिंह के साथ पुलिस विभाग के कई अधिकारियों का भी आगमन हुआ जिसमें तिगांव के थाना अध्यक्ष अशोक सैनी, खेड़ी पुल के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जीत सिंह, टी आई जीतराम, ट्रेफिक ताउ बीरेन्द्र बलहारा, समाज सेवी शैरी सक्सेना व विद्यालय के समस्त शिक्षक भी शमिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आजाद शिवम दीक्षित ने किया।