March 7, 2026

वैश्य अग्रवाल सम्मेलन में अलग जनगणना की मांग

Faridabad/Alive News : सेक्टर-11 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की फरीदाबाद जिला इकाई द्वारा आयोजित वैश्य अग्रवाल सम्मेलन में अग्रवाल समाज की अलग से जनगणना की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने की।

सम्मेलन में समाज सुधार और राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े कई प्रस्ताव पारित हुए, जिनमें रात्रि विवाह और प्री-वेडिंग शूट पर रोक, तथा एनसीईआरटी व स्कूली पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के इतिहास को शामिल करने की मांग प्रमुख रही।

मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समाज के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए उन्हें सरकार के स्तर पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अग्रवाल समाज के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, स्वागत भाषण श्रीराम अग्रवाल ने दिया और मंच संचालन बी.आर. सिंगला व पंकज गर्ग ने किया।अंत में श्रीराम अग्रवाल ने सभी अतिथियों व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया