August 26, 2026

77वां गणतंत्र दिवस पर कराटे चैंपियन को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा 26 जनवरी को सुभाष चौक, फरीदाबाद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थाओं के सदस्यों एवं स्थानीय कॉलोनी निवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक चौ. नगेंद्र भड़ाना का पारंपरिक पगड़ी एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं नंगला एनक्लेव पार्ट-2 निवासी प्राची विधूड़ी को संस्था की ओर से शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। वहीं नेशनल जूडो कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नन्हे प्रतिभागी हार्दिक नागर को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद महेंद्र सरपंच, डॉ. धर्मेंद्र सिंह नांदल, मामचंद भड़ाना (प्रधान), चिराग अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, विनोद भाटी, डालचंद, भोले, अनमोल, गोपाल पंडित, प्रधान सुंदर नागर, बबलू भड़ाना, गुलाब प्रधान, कमल मिश्रा, लालू प्रसाद, महेंद्र भड़ाना, ओमप्रकाश भड़ाना, गजेंद्र भड़ाना, कसाना, सतपाल नागर, देशराज भड़ाना, राजेंद्र नगर, मोहन बिधूड़ी, ब्रह्मपाल भड़ाना, सत्येंद्र चंदीला, कमल भाटी, आजाद भाटी, देशराज अवाना, विजय गोला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहित