March 8, 2026

सिटी वन दफ्तर में यूनियन कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

Faridabad/Alive News: आज मंगलवार को बल्लभगढ़ यूनिट के अंतर्गत आने वाली सब डिवीजन सिटी वन में यूनिट के प्रधान मदन गोपाल शर्मा की अध्यक्षता एवं यूनिट के सचिव सुरेन्दर शर्मा के नेतृत्व में एचएसईबी वर्कर यूनियन कर्मचारियों के चुनाव सिटी वन दफ्तर में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये गए ।

सब डिवीजन सिटी वन से सभी कर्मचारियों ने प्रीतम सिंह (एएफएम) को सब यूनिट का प्रधान, विक्रम सिंह (एलएम) को उपप्रधान, राहुल (एलडीसी) को सचिव, दिगम्बर सिंह (एएलएम) को सहसचिव, राकेश (एएफएम) को कैशियर, विजेन्दर सिंह (एएलएम) को संगठनकर्ता-1, रोहित (एलडीसी) को संगठनकर्ता-2, राहुल (एलएम) संगठनकर्ता-3 के पद पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से चुना ।

जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपने अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए नये पदाधिकारियों को यूनियन के वरिष्ठ नेता सन्तराम लाम्बा ने सभी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण करवाई ।