October 28, 2026

ऋतिक रोशन को अपनी फिल्म पर है पूरा भरोसा

Entertainment/Alive News: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’, जो 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हो रही है, दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देखने लायक एक अनमिसेबल प्रोजेक्ट होगी।

इस फिल्म में ऋतिक, पैन-इंडियन सुपरस्टार एनटीआर के साथ एक नो-होल्ड्स-बार्ड, ब्लडी शोडाउन में आमने-सामने नजर आएंगे, जिसे वे सिनेमाघरों में एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल बताते हैं।

ऋतिक ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर’ में कबीर का किरदार निभाया था, तो जो प्यार और सराहना मुझे मिली, उसने मुझे ‘कहो ना… प्यार है’, ‘धूम 2’ और ‘कृष’ के समय मिले प्यार की याद दिला दी। इस बार मैं फिर से कबीर बनकर आ रहा हूं, और यह रोल निभाना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। इस बार वह पहले से भी ज्यादा इंटेंस और दुविधा में है बहुत ही इमोशनल। मुझे लगता है ‘वॉर 2’ कुछ ऐसा होगा जिसे मिस नहीं किया जा सकता।”

ऋतिक, जिन्होंने गंभीर चोटों से उबरकर यह फिल्म की है, कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के लिए झेला हर दर्द और तकलीफ वाजिब थी।

उन्होंने कहा, “यह मुश्किल था (दर्द और चोट से जूझते हुए काम करना)। हमने बहुत मेहनत की। ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान जो भी दर्द और चोटें झेलीं, वो सब इसके लायक थीं। कई बार सेट पर दर्द होता था तो सोचता था क्या ये सब वाकई में वर्थ है? लेकिन अब जब लोगों का प्यार देख रहा हूं, तो जवाब है हां, बिल्कुल।”