Faridabad/Alive News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर उमेश भाटी ने गुरुवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर नीलम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं राजा बिजली पासी की जयंती पर भी उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि राष्ट्र को विकास के नए विजन के साथ आगे बढ़ाने वाले महान नेता थे। उनके नेतृत्व में देश ने आधारभूत ढांचे, सड़कों, संचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि अटल जी की कविताएं, लेखन और ओजस्वी भाषण आज भी देश और दुनिया के लोगों को प्रेरित करते हैं। संसद हो या जनसभा, उनके विचारों का प्रभाव हर वर्ग पर रहा। उमेश भाटी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है, जो उनके योगदान का प्रमाण है।
ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बनी है तो इसके पीछे अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद है। उनका विचार और सिद्धांत सदैव पार्टी और देश को दिशा दिखाते रहेंगे।
उमेश भाटी ने अटल जी को किया नमन

