March 7, 2026

पुराने झगड़े का बदला लेने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुराने झगड़े के विवाद में मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ललित सैनी, निवासी सरूरपुर, फरीदाबाद, ने शिकायत दी थी कि 24 अक्टूबर की रात वह अपने भाई और साथियों के साथ सब्जी की दुकान पर बैठा था। तभी 10-12 लोग लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान में घुसे और हमला कर दिया। इस घटना पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने यश डागर (23) और मुकुल (23), दोनों निवासी गांव गौछी, फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि यश और ललित के बीच पहले झगड़ा हुआ था, और उसी का बदला लेने के लिए यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।