September 15, 2026

सेक्टर-17 पुल के पास देसी कट्टा सहित युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोनिष है, जो मूल रूप से बकसरा (बुलंदशहर) का रहने वाला है और फिलहाल लोनी (गाजियाबाद) में रहता है। टीम ने उसे सेक्टर-17 पुल के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ थाना खेड़ी पुल में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह कट्टा अलीगढ़ से किसी अज्ञात व्यक्ति से 3 हजार रुपये में खरीदा था। वह सराय क्षेत्र में अपनी मौसी के घर आया हुआ था और लोनी में टेलर (दर्जी) का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।