April 25, 2024

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने दो महिला शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुमेर सिंह की टीम ने दोनों महिला आरोपियों को फरीदाबाद के सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुन्जन और जमना निवासी कल्याण पुरी दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी महिलाओं को थाना सारन के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने थाना सारन में एक सोने की चेन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी महिलाओं को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 10 के पार्क हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं से थाना सारन की घटना के साथ 5 वारदातों को सुलझाते हुए 56 हजार, 3 सोने की चैन और एक सोने का पेंडल बरामद किया गया हैं।

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि महिला आने जाने वाली सवारियों के साथ ऑटो में बैठ कर वारदातों को अंजाम देती हैं। आरोपी महिलाओं ने थाना सारन, आदर्श नगर, सेक्टर 7, मुजेसर और थाना तिगांव के क्षेत्र मे 1-1 चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी महिला गुंजन पहले भी चोरी के मुकदमे में जेल जा चुकी है। आरोपी महिलाओं को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।