June 27, 2026

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कोतवाली फरीदाबाद में 30 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष को मेट्रो फ्लैट सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेम नगर सेक्टर-4 फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना धौज में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गुलशन कुमार उर्फ कालू को जाजरू मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी एक्सटेंशन कॉलोनी नेकपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के 12 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।