June 6, 2026

फरीदाबाद में 1.245 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.245 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से करौली राजस्थान के बापौती गांव का रहने वाला है और फिलहाल बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद में रह रहा था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 11 मई को गुप्त सूचना के आधार पर समयपुर रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को ऑटो सहित काबू किया गया और उसके पास से 1.245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 1.500 किलोग्राम गांजा दिल्ली से 12 हजार रुपये में लेकर आया था, जिसमें से कुछ गांजा वह पहले ही बेच चुका था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।