Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) ट्रांसमिशन एंड सिस्टम के कार्यकारी अभियंता दीपक गर्ग के कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक यूनियन द्वारा पहले दिए गए कर्मचारी एजेंडे पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
बैठक में सरकारी कॉलोनियों की मरम्मत, सीवर सफाई, खराब ट्यूबवेल ठीक कराने, पावर हाउसों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी की मरम्मत और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए फर्नीचर और अलमारी उपलब्ध कराने, पावर हाउसों की बेहतर मेंटेनेंस और यार्डों में रोशनी के लिए एलईडी हाई मास्क लाइट लगाने की मांग भी रखी गई।
करीब चार घंटे चली इस बैठक में यूनियन नेताओं और अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यूनियन नेताओं का कहना है कि अधिकांश समस्याओं का समाधान बैठक में ही करा लिया गया।
बैठक में यूनियन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एक्सईएन दीपक गर्ग ने आश्वासन दिया कि जो काम अभी बाकी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

