June 6, 2026

फरीदाबाद में दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS टीम ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा (निवासी गुप्ता गंज, पलवल) और मोसिम (निवासी गांव ममोलाका, पलवल) के रूप में हुई है। दोनों को सिकरोना इलाके में नाका के दौरान मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना NIT में दर्ज था। शिकायतकर्ता महेंद्र (निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद) ने बताया था कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 10 अप्रैल 2025 को घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।