Faridabad/Alive News:फरीदाबाद पुलिस ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से 1,08,900 रुपये की ठगी की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहब्ताबाद, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसे टेलीग्राम पर एक लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे “प्रीपेड टेलीग्राम टास्क” में निवेश करने के लिए कहा गया। उसने कुल 1,08,900 निवेश किए, लेकिन बाद में उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। मामले की जांच के बाद साइबर थाना
एनआईटी की टीम ने कमलेश कुमार और तोशिफ खान, दोनों निवासी चुरु (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी कमलेश कुमार ने अपना बैंक खाता तोशिफ को दिया था, जिसे तोशिफ ने आगे ठगों को इस्तेमाल के लिए दे दिया। ठगी की रकम में से 80 हजार रुपये इसी खाते में जमा हुए थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि ठगी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

