May 21, 2024

सफदरजंग अस्पताल में टंकी पर चढ़े महिला समेत दो डॉक्टर

New Delhi/Alive News : सफदरजंग अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया। जब महिला समेत दो डॉक्टर रात के समय पानी की टंकी पर चढ़ गए और कई घंटों तक पानी की टंकी पर ही रहे। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों व अस्पताल प्रशासन में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। 

मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक क्रेनों को मंगाया गया था। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों डॉक्टरों को नीचे उतारा गया। नीचे आते ही डॉक्टरों ने बताया कि वह तो मौज-मस्ती करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे। अस्पताल में ये चर्चा है कि मामले पर पर्दा डाला जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब दस बजे सूचना मिली थी कि सफदरजंग अस्पताल में स्थित पानी की टंकी पर महिला डॉक्टर समेत दो डाक्टर चढ़ गए और दोनों नीचे कूदकर खुदकुशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सफदरजंग एंक्लेव थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर की पहचान अभिज्ञान के रूप के रूप में हुई है। अभिज्ञान व महिला डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में रहते हैं और एमबीबीएस (द्वितीय वर्ष) के छात्र हैं। पुलिसकर्मियों ने हाइड्रोलिक क्रेन से ऊपर चढ़ककर दोनों डॉक्टरों को रात करीब साढ़े 11 बजे नीचे उतारा। रात को करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों की डॉक्टरों की काउसलिंग कराई गई। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हालांकि दोनों डॉक्टरों का कहना है कि वह मौजमस्ती के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे। बावजूद सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वह पानी की टंकी पर क्यों चढ़े थे। शुरूआती जांच में खुदकुशी करने की कोई बात सामने नहीं आई है।