August 26, 2026

अवैध हथियार मामले में दो को दबोचा

Faridabad/Alive News : सेक्टर-56 की टीम ने चोरी और अवैध हथियार के मुकदमों में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विमल उर्फ सोनू और विजयपाल का नाम शामिल है। आरोपी विमल मूल्य रुप से बिहार के छपरा जिले के गांव खुदाईबाग का तथा वर्तमान में बल्लबगढ़ सुभाष कॉलोनी में तथा आरोपी विजयपाल बल्लबगढ़ के मुझेडी गांव का रहने वाला है। आरोपी विमल को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर चुग्गी से थाना सेक्टर-58 के चोरी के मुकदमें में गिरफ्तार किया है।

आरोपी विजय को क्राइम ब्रांच टीम ने थाना मुजेसर के एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड लिया।