Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने गोदाम से सामान चोरी करने के मामले में गोदाम मैनेजर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-64 निवासी नीरज ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 6 सितम्बर को उसने गोदाम का स्टॉक चेक किया तो कुछ सामान कम निकला। कर्मचारियों और मैनेजर से पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो मैनेजर खुद सामान ले जाता हुआ नजर आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बॉबी ठाकुर (29), निवासी बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद और उसके साथी विशाल (26), निवासी गांव खंदावली, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि बॉबी, जो गोदाम का मैनेजर है, सामान चोरी करके अपनी गाड़ी में ले जाता था। कभी-कभी वह अपने दोस्त विशाल को बुलाकर भी चोरी का सामान उसे दे देता था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, मोटरसाइकिल और 4 बंडल वायर बरामद किए हैं। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

