September 15, 2026

नशे के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का अभियान: स्मैक और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध नशा तस्करी और शराब बेचने वालों के खिलाफ अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-48 और एनआईटी की क्राइम ब्रांच टीमों ने छापेमारी कर दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

​पहली कार्रवाई सेक्टर-48 की क्राइम ब्रांच टीम द्वारा की गई। पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से एनआईटी-3 इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने नेहरू कॉलोनी के रहने वाले दिनेश (24 वर्ष) को धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 4.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था।

​वहीं, एक अन्य मामले में एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने बाटा-नीलम रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध को काबू किया। पकड़ा गया व्यक्ति एसी नगर का निवासी संदीप (30 वर्ष) है। पुलिस ने जब उसके कब्जे से सामान की जांच की, तो वहां से 110 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।