September 16, 2026

शराब के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट और चाकू मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-2 बल्लभगढ़ निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को वह स्कूटी से ऑफिस जा रहा था। ब्रह्मा कुमारी पार्क के पास कुलदीप नाम के युवक ने उसकी स्कूटी रुकवाई और शराब की बोतल लाने की बात कही। मना करने पर कुलदीप उसकी स्कूटी की चाबी लेकर अपने दोस्तों के पास पार्क में चला गया।

जब मनीष चाबी लेने पार्क पहुंचा तो वहां बैठे लड़कों ने उससे शराब के पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर सुमित ने चाकू से उसकी टांग पर वार किया, कुलदीप ने बोतल से उसके सिर पर हमला किया और बाकी लड़कों ने भी मारपीट की। मामले की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस चौकी अग्रसेन की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश (20), निवासी रघुवीर कॉलोनी, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि योगेश अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था और मारपीट में शामिल था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।