Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो युवक सहित चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भांकरी गांव निवासी महेश चंद ने दी अपनी शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 6 अक्टूबर 2025 को 17 नंबर चुंगी के पास खड़ी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सोतई गांव निवासी सन्नी (उम्र 23) व अभिषेक (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और एक ही गांव के रहने वाले है साथ ही नशापुर्ति के लिए ही उन्होंने मोटरसाइकिल चुराई थी।

