June 26, 2026

बसेलवा कॉलोनी झगड़ा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, डंडे और चाकू बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 22 मार्च को बसेलवा कॉलोनी में हुए झगड़े से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने हरदिल (निवासी हाथरस, हाल निवासी खेड़ीपुल) और राहुल (निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी) को गिरफ्तार किया है।

शिकायत में एक महिला ने बताया कि 22 मार्च की रात करीब 9 से 9:30 बजे उसके बेटे सिद्दू का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उसे मारने आ रहे हैं। जब महिला अजय जनरल स्टोर के पास पहुंची तो वहां कई युवक इकट्ठा हो गए और सिद्दू पर ईंट-पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों की पहले भी शिकायतकर्ता से कहासुनी हो चुकी थी और इसी रंजिश में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उनके पास से दो डंडे और एक चाकू बरामद हुआ। बाद में दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।