June 6, 2026

फरीदाबाद में 5.6 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 5.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-2 बाईपास रोड के पास छापा मारकर सुजीत सिंह (निवासी बखरिया गांव, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार) को पकड़ लिया। उसके पास से 5.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा अलीगढ़ से लेकर आया था और इसे दिल्ली में बेचने जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।