May 8, 2024

लूट की योजना बनाते दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे के 2 सरिया बरामद

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने लूट की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी निवासी आकाश और बल्लभगढ़ के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी दौलत को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेक्टर 62 सुनपेड रोड से लूट की योजना बनाते हुए लोहे के 2 सरिया सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में लूट की योजना बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे की लत के कारण चोरी और लूट की वारदात करते हैं। दोनों आरोपी पहले कई बार जेल जा चुके हैं। आरोपी आकाश अभी करीब 15 दिन पहले जेल से सजा काट कर आया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था जिसमें अदालत ने आरोपी दौलत को नीमका जेल भेज दिया है तथा आरोपी आकाश को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।